तन्ने दावत मे ले जाऊँ लिरिक्स Jaldi Byah Kara De Lyrics

तन्ने दावत मे ले जाऊँ लिरिक्स Jaldi Byah Kara De Lyrics, Khatu Shyam Ji Bhajan by Sachin Shyam Premi

रिंगस से ध्वजा उठाऊँ,
यारो को साथ में लाऊँ,
तेरे द्वारे ढोल बजाऊँ,
चल करके पैदल आऊँ,
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे
तन्ने दावत मे ले जाऊँ।

क्या तेरा मन नहीं करता बाबा,
घी बूरा खाने का,
ठाट बाट और शान बान से,
समधयाने जाने का,
याद रखे जो दुनिया सारी,
ऐसी खातिरदारी कराऊं,
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
तन्ने दावत मे ले जाऊँ।

घरवालो की आस यही,
जल्दी घरवाली आए,
यार पढ़ोसी पूछे सारे,
कब तू ब्याह कराए,
परिवार को कर दे रोशन,
समर्पण बस इतना चाहूं,
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
तन्ने दावत मे ले जाऊँ।

शादी के पंडाल में,
तेरा दरबार सज़ाउँ,
तेरी पवन जोत के आगे,
सातो फेरे कराउँ,
तेरे ही आशीर्वाद से बाबा,
ये घर संसार बसाउँ,
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे,
तन्ने दावत मे ले जाऊँ।

हो इच्छा पूरी सचिन
सब झूमे नाचे गाएं
हस्ते हस्ते नई बहू संग
तेरे दर पे आएं
प्रेम भाव से घर भर जाए
दीपक ऐसी कृपा मैं चाहूं
ओ बाबा, जल्दी ब्याह करा दे
तन्ने दावत मे ले जाऊँ।