मेरी जो लाज है बाबा तेरे हाथ है लिरिक्स Meri Jo Laaj Hai Lyrics, Khatu Shyam Ji Bhajan by Sanjay Mittal Ji. Latest Fariyad Song Lyrics
मेरी जो लाज है, बाबा तेरे हाथ है,
दुखिया गरीब की, बाबा फ़रियाद है,
मेरी जो लाज है, बाबा तेरे हाथ है।
आंधी तूफा आए, नैयाँ हिचकोले खाए,
मैं तेरे भरोसे बैठा, नैया ना डूब जाए,
अँधियारी रात है, ना कोई साथ है,
दुखिया गरीब की, बाबा फरियाद है,
मेरी जो लाज है, बाबा तेरे हाथ है।
लाज बचाने वाले, मैं तेरी शरण में आया,
मैं वापस ना जाऊँगा, दिल में ये सोच के आया,
तू तो दीनानाथ है, हम तो अनाथ हैं,
दुखिया गरीब की, बाबा फरियाद है,
मेरी जो लाज है, बाबा तेरे हाथ है।
मांगें भिक्षा तुमसे, मुझे तेरा सहारा दे दे,
बनवारी टूटी नैया, इसको भी किनारा दे दे,
यह छोटी सी बात है, सब तेरे हाथ है,
दुखिया गरीब की, बाबा फरियाद है,
मेरी जो लाज है, बाबा तेरे हाथ है।
मेरी जो लाज है, बाबा तेरे हाथ है,
दुखिया गरीब की, बाबा फ़रियाद है,
मेरी जो लाज है, बाबा तेरे हाथ है।