ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी लिरिक्स Aieri Main To Prem Diwani Bhajan Lyrics

ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी लिरिक्स Aieri Main To Prem Diwani Bhajan Lyrics, Meera Bhajan by Narayan Swami – Gujarati Mi

ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी,
मेरो दरद ना जाणे कोई,
ना मैं जानू आरती वंदन,
ना पूजा की रीत,
है अनजानी दरस दीवानी,
मेरी पागल प्रीत,
ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी,
मेरो दरद ना जाणे कोई,

घायल की गत घायल जाणे,
जो कोई घायल होय,
घायल की गति घायल जाणै,
जो कोई घायल होय।

ना मैं जानू आरती वंदन
ना पूजा की रीत
है अनजानी दरस दीवानी
मेरी पागल प्रीत
लिए रे मैंने दो नैनों के
दीपक लिए संजोय
ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी
मेरा दर्द न जाने कोए,

सूली ऊपर सेज हमारी,
सोवण किस बिध होय,
गगन मंडल में रहन पिया की,
किस बिध मिलना होय।
ऐ रे  मैं तो प्रेम दीवानी,
मेरो दरद ना जाणे कोई।

आशा के फूलों की माला,
साँसों के संगीत,
इन पर फूलि चली रिझाने,
अपने मन का मीत
ऐ री मैंने नैन दौर में
सपने लिए पिरोये
ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी
मेरा दर्द न जाने कोए
ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी
मेरा दर्द न जाने कोए.