जय कात्यायनी माता आरती लिरिक्स Katyayani Mata Aarti Lyrics

जय कात्यायनी माता आरती लिरिक्स Katyayani Mata Aarti Lyrics Hindi, Mata Rani Bhajan, Aarti, Navratri Mata Aarti

कात्यायनी माता , जय कात्यायनी माता
सुख सृष्टि में पाये , जो तुमको ध्याता
जय कात्यायनी माता ……………..

आदि अनादि अनामय , अविचल अविनाशी
अटल अनन्त  अगोचर , अज आनन्द राशि
जय कात्यायनी माता ……………..

लाल ध्वजा नभ चूमत , मन्दिर पे तेरे
जगमग ज्योति माँ जगती , भक्त रहें घेरे
जय कात्यायनी माता ……………..

केसत चित सुखदाई , शुद्ध ब्रह्म रूपा
सत्य सनातन सुन्दर , शक्ति स्वरूप
जय कात्यायनी माता ……………..

दसवे दानव दुर्गा , नाना शास्त्र करा
अष्ट मात्र का योगिनी , नव नव रूप धरा
जय कात्यायनी माता ……………..

महिषासुर संघारिणी , दुर्गुण सभी हरो
दोष विकार मिटाके , पावन हमें करो
जय कात्यायनी माता ……………..

छठे नवरात्रे को जो , पूजे तुम्हे माई
उसने दयामयी माँ , तेरी कृपा पाई
जय कात्यायनी माता ……………..

हम अति दीन दुखी हैं , कृपा जरा करिये
हैं माँ दोष बहुत पर , आप ना ध्यान धरिये
जय कात्यायनी माता ……………..

हे कात्यायनी मैया , आरती तेरी गाते
ना धन चाहें ना सोना , प्यार तेरा चाहते
जय कात्यायनी माता ……………..

Leave a Comment