देखो राजा बने महाराज आज राम राजा बने लिरिक्स Dekho Raja Bane Maharaj Lyrics

देखो राजा बने महाराज आज राम राजा बने लिरिक्स Dekho Raja Bane Maharaj Lyrics, Shri Ram bhajan by  Rishav, Ayachi, Maithili

देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने,
देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने।

मंगल साज सजे घर घर में,
पूजा पात्र लिए सब कर में,
चले आरती करन के काज,
आज राम राजा बने,
देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने।

दासी दास आनंद मनावे,
कौशल्या आदि मातु सब गावै,
वेद वाणी पढ़े मुनी राज,
आज राम राजा बने,
देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने।

वस्त्र आभुषण तन पर साजे,
सिंघासन पर राम विराजे,
जड़े हीरे मोती सिर ताज,
आज राम राजा बने,
देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने।

संत महंत करतार बजावै,
सियाराम के कुशल मनावै,
संग भिक्षु यती योगी राज,
आज राम राजा बने,
देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने।

देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने,
देखो राजा बने महाराज,
आज राम राजा बने।

भजन श्रेणी : राम भजन (Ram Bhajan)