महागौरी दया कीजे माँ महागौरी जी की आरती Mahagori Aarti Lyrics

महागौरी दया कीजे माँ महागौरी जी की आरती Mahagori Aarti Lyrics, Mata Rani Bhajan / Aarti by Singer – Deepak Jain (8076742272)

महागौरी दया कीजे , जगजननी दया कीजे
उमा रमा ब्रह्माणी , अपनी शरण लीजे
महागौरी दया कीजे ………………….

गौर वर्ण अति सोहे , वृषभ की असवारी
श्वेत वस्त्रों में मैया , लागे छवि प्यारी
महागौरी दया कीजे ………………….

सृष्टि रूप तुम्ही हो , शिव अंगी माता
भक्त तुम्हारे अनगिन , नित प्रतिगुण गाता
महागौरी दया कीजे ………………….

दक्ष के घर जन्मी तुम , ले अवतार सती
प्रगटी हिमाचल के घर , बन शिवा पार्वती
महागौरी दया कीजे ………………….

नवदुर्गों में मैया , आठवाँ तेरा स्वरूप
शिव भी मोहित हो गये , देख के तेरा रूप
महागौरी दया कीजे ………………….

आठवें नवरात्रे को , जो व्रत तेरा करे
पाता प्यार तुम्हारा , भव सिन्धु वो तरे
महागौरी दया कीजे ………………….

वेद पुराण में महिमा , तेरी माँ अपरम्पार
हम अज्ञानी कैसे , पायें तुम्हारा पार
महागौरी दया कीजे ………………….

महागौरी महामाया , आरती तेरी गाते
करुणामयी दया कीजे , निशदिन तुझे ध्याते
महागौरी दया कीजे ………………….

शिव शक्ति महागौरी , चरण शरण लीजे
बालक जान के अपना , हमपे दया कीजे
महागौरी दया कीजे ………………….

महागौरी दया कीजे , जगजननी दया कीजे
उमा रमा ब्रह्माणी , अपनी शरण लीजे
महागौरी दया कीजे ………………….

Leave a Comment