रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला लिरिक्स Rakhwala Pratipala Mera Lal Lyrics

रखवाला प्रतिपाला मेरा लाल लंगोटे वाला लिरिक्स Rakhwala Pratipala Mera Lal Lyrics, Hanuman Bhajan by Lakhbir Singh Lakkha

रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
कदम कदम पर रक्षा करता,
कदम कदम पर रक्षा करता,
घर घर करे उजाला, उजाला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला।

निशदिन तेरा ध्यान लगाऊँ,
जपूँ आपकी माला,
धुप दीप नित ज्योत जगाऊँ,
धुप दिप नित ज्योत जगाऊँ,
पड़े ना यम से पाला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला।

मन मंदिर में वास करो प्रभु,
ओ अंजनी के लाला,
पापो का मेरे नाश करो तुम,
पापों का मेरे नाश करो तुम,
बनके दीनदयाला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला।

 
 
लाल सूरत मेरे मन को मोहे,
शीश पे मुकुट विशाला,
कानन कुण्डल तिलक विशाला,
कानन कुण्डल तिलक विशाला,
गल मोतियन की माला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला।

रामसिया तेरे मन सोहै,
अजर अमर तेरी माया,
घर घर होवे पूजा तेरी,
घर घर होवे पूजा तेरी,
सिया सुध लाने वाला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े धरणी पर,
वैद्य बुलाकर लाया,
आज्ञा पा संजीवन लाने,
आज्ञा पा संजीवन लाने,
पवन वेग से चाला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला।

रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
कदम कदम पर रक्षा करता,
कदम कदम पर रक्षा करता,
घर घर करे उजाला, उजाला,
रखवाला प्रतिपाला,
मेरा लाल लंगोटे वाला।

भजन श्रेणी : हनुमान भजन (Hanuman Bhajan)