वो राम धुन में मगन है रहते लिरिक्स Wo Ram Dhun Me Magan Hain Lyrics

वो राम धुन में मगन है रहते लिरिक्स Wo Ram Dhun Me Magan Hain Lyrics, Hanuman Bhajan by Singer : Rakesh Kala

वो राम धुन में मगन हैं रहते,
लगन प्रभु की लगा रहे हैं,
वो राम जी के चरण में रहते,
प्रभु के कारज बना रहे हैं,
वो राम धुन में मगन हैं रहते,
लगन प्रभु की लगा रहे हैं।

वो राम लक्ष्मण काधे बिठाये,
सुग्रीव के संग मैत्री कराये,
प्रभु मुदिका थी मुख में डाली,
वो लंका धाए सुधि सिया लाए,
निशानी माँ की दी जो प्रभु को
प्रभु हदय से लगा रहे है,
वो राम धुन में मगन हैं रहते,
लगन प्रभु की लगा रहे हैं।

लखन है मुचित है राम रोते,
बूटी सजीवन अब कोन लाए,
प्रभु लगन थी हदय में धारी,
वो बूटी वाला पर्वत ले आए,
वो प्राण रक्षक बने लखन के,
हाथो से बूटी खिला रहे है,
वो राम धुन में मगन हैं रहते,
लगन प्रभु की लगा रहे हैं।

नागों की पाश में प्रभु जी आए,
गरुड़ को लाए प्राण बचाए,
अहिरावण प्रभु को लेके भागा,
संघारा पापी पाताल धाए,
रंगा सिदुरी तन अपना सारा,
प्रभु का चंदन लगा रहे है,
वो राम धुन में मगन हैं रहते,
लगन प्रभु की लगा रहे हैं।

वो राम धुन में मगन हैं रहते,
लगन प्रभु की लगा रहे हैं,
वो राम जी के चरण में रहते,
प्रभु के कारज बना रहे हैं,
वो राम धुन में मगन हैं रहते,
लगन प्रभु की लगा रहे हैं।

भजन श्रेणी : हनुमान भजन (Hanuman Bhajan)