शंकर शिव भोले उमापति महादेव हिंदी मीनिंग Shankar Shiv Bhole Lyrics Meaning Hindi

शंकर शिव भोले उमापति महादेव हिंदी मीनिंग Shankar Shiv Bhole Lyrics Meaning Hindi

ॐ, ॐ (रागात्मक ध्वनि)
शंकर शिव भोले उमापति महादेव
शंकर शिव भोले उमापति महादेव
पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव
पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव
महादेव, महादेव, महादेव।
महादेव, महादेव, महा देव।
शंकर : कल्याणकारी, शुभंकर, भगवान शिव ही अत्यंत ही कल्याणकारी देव हैं।
शिव : सकारात्मक और केंद्रित कल्याणकारी ऊर्जा शिव हैं।
भोले : शिव निर्मल हृदय के हैं।
उमापति : शिव पार्वती के पति हैं, इसलिए उमापति हैं।
महादेव : जो देवों के देव हैं।
पालनहार : शिव जगत के पालनहार हैं।
परमेश्वर : सम्पूर्ण जगत के स्वामी हैं, ईश्वर हैं.
विश्वरूप : विराट रूप, वृहद रूप। 
महेशं सुरेशं सुरारार्ति नाशं
विभुं विश्व नाथं विभूत्यङ्ग भूषम्।
विरूपाक्ष मिन्द्वर्क वह्नि त्रिनेत्रं
सदानन्द मीडे प्रभुं पञ्च वक्त्रम्।
सदानन्द मीडे प्रभुं पञ्च वक्त्रम्।
सदानन्द मीडे प्रभुं पञ्च वक्त्रम्।

महेशं : शिव महा ईश्वर हैं, देवों के देव हैं, इसलिए महेश हैं।
सुरेशं : जो देवताओं के ईश्वर हैं।
सुरारार्ति नाशं (नाशम ) : जो देवताओं के संकट (आर्ति ) के नाश करने वाले हैं।
विभुं : शिव समस्त जगत के स्वामी हैं (विभु -ब्रह्मांड)
विश्व नाथं : जो विश्व के नाथ हैं, विश्व के  स्वामी हैं।
विभूत्यङ्ग भूषम् : जिनके देह पर पवित्र भभूति लगी शोभित है (विभूति-भभूति, अंग-शरीर, भूषम -शोभित है )
विरूपाक्ष मिन्द्वर्क : विशाल (असामन्य) नेत्र जो चन्द्रमा, सूर्य के प्रतीक हैं  -विरूप : असामान्य, अक्ष-आँखें, इंदु -चन्द्रमा, अर्क -सूर्य)
वह्नि त्रिनेत्रं : शिव के त्रिनेत्र जो सूर्य चन्द्रमा के अतिरिक्त अग्नि को समाहित किए हुए हैं।
सदानन्द मीडे : सदैव ही कल्याणकारी ईश्वर।
प्रभुं : ईश्वर।
पञ्च वक्त्रम् : पांच मुख वाले (शिव) 
नमस्ते नमस्ते विभो विश्वमूर्ते
नमस्ते नमस्ते चिदानन्दमूर्ते ।
नमस्ते नमस्ते तपोयोगगम्य
नमस्ते नमस्ते श्रुतिज्ञानगम्य ॥
नमस्ते नमस्ते : आपको नमन है, हम सभी आपके चरणों में अपना शीश झुकाते हैं.
विभो विश्व मूर्ते : जो समस्त ब्रह्माण्ड के कण कण में हैं, स्वामी हैं। विभु-समस्त संसार / जगत, मूर्ति-के रूप में।
चिदानन्द मूर्ते : जो की चेतन मय आनंद मूर्ति हैं।
तपो योगगम्य : जो की तपस और योग के स्वामी, अधिकारी हैं।
श्रुति ज्ञानगम्य : जो की वेद (श्रुति) के अधिकारी हैं, स्वामी हैं। 
 
त्वत्तो जगद् भवति देव भव स्मरारे
त्वय्येव तिष्ठति जगन्मृड विश्वनाथ।
त्वय्येव गच्छति लयं जगदेतदीश
लिङ्गात्मकं हर चराचर विश्व रूपिन्,
नमस्ते नमस्ते तपो योगगम्य
त्वत्तो : आपमें (शिव में)
जगद् भवति : जिससे समस्त जगत/संसार है।
देव भव : समस्त देवों के देव।
स्मरारे : कामदेव के शत्रु।
त्वय्येव : आपमें।
तिष्ठति : आप सम्पूर्ण संसार में व्याप्त हैं।
जगन्मृड : समस्त जगत पर उपकार करने वाले।
विश्वनाथ : विश्व के स्वामी।
त्वय्येव : आपमें।
गच्छति लयं : समस्त संसार आपमें ही विघटित है।
जगदेतदीश : जगत के ईश्वर।
लिङ्गात्मकं : आप ही लिंग हैं।
हर : दूर करते हैं, मुक्त करते हैं।
चराचर आप ही चर और अचर (स्थाई/अस्थाई) के स्वामी हैं।
विश्व रूपिन् : सम्पूर्ण विश्व के रूप में।

शंकर शिव भोले उमापति महादेव,
शंकर शिव भोले उमापति महादेव,
पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव,
पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव,
महादेव, महादेव, महादेव,
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय,

 
 

भजन श्रेणी : शिव भजन ( Shiv Bhajan)