ॐ जय लक्ष्मी माता लिरिक्स Om Jay Lakshmi Maata Lyrics

ॐ जय लक्ष्मी माता लिरिक्स Om Jay Lakshmi Maata Lyrics, Lakshmi Mata Aarti by Singer : Alka Yagnik

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत,
मैया जी को निशदिन सेवत,
हरि विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता

उमा, रमा, ब्रह्माणी,
तुम ही जग माता,
मैया तुम ही जग माता
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता,
ओम जय लक्ष्मी माता।

दुर्गा रुप निरंजनी,
सुख सम्पत्ति दाता,
मैया सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत,
ऋद्धि सिद्धि पाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता,
ओम जय लक्ष्मी माता।

तुम पाताल निवासिनि,
तुम ही शुभ दाता,
मैया तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी,
भवनिधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता,
ओम जय लक्ष्मी माता।

जिस घर में तुम रहतीं,
सब सद्गुण आता,
मैया सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता,
मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता,
ओम जय लक्ष्मी माता।

तुम बिन यज्ञ न होते,
वस्त्र न कोई पाता,
मैया वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव,
सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता,
ओम जय लक्ष्मी माता।

शुभ गुण मन्दिर सुन्दर,
क्षीरोदधि जाता,
मैया क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता,
ओम जय लक्ष्मी माता।

महालक्ष्मीजी की आरती,
जो कोई नर गाता,
मैया जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता,
पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता,
ओम जय लक्ष्मी माता।

ॐ जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत,
मैया जी को निशदिन सेवत,
हरि विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता,
ओम जय लक्ष्मी माता।