मेरे मौला Mere Maula Lyrics in Hindi – Mukesh Mahadev

जज़्बातों के बातों में
एहसास लिपट जाता है
कुछ वक़्त की तलाश में
कुछ वक़्त बदल जाता है

रेतों पे लिखे नामों को
लहरें भी मिटा देते हैं
जब साथ नहीं तेरा तो
क्यों दिल में जगा देते हैं
(क्यों दिल में जगा देते हैं)

मेरे मौला मेरे मौला मेरे मौला
मेरे मौला मेरे मौला मेरे मौला

रातों की तन्हाई में
तेरा ख़याल आता है
दिल के इन अंधेरों में
एक दिया जल जाता है

अधूरी सी हर ख़ुशी
तेरे बिना लगती है
तेरी यादों की बारिश
आँखों से बह जाती है
(आँखों से बह जाती है)

ख़्वाबों के रास्ते पर
तेरा ही इंतज़ार है
दिल के हर कोने में
बस तेरा ही प्यार है

तू दूर है फिर भी क्यों
इतना क़रीब लगता है
हर दर्द के लम्हों में
तू ही नसीब लगता है
(तू ही नसीब लगता है)

मेरे मौला मेरे मौला मेरे मौला
मेरे मौला मेरे मौला मेरे मौला

मेरे मौला मेरे मौला..

Leave a Comment