नवरातों में शेरावाली मेरे घर भी आ जाना लिरिक्स Navrato Me Sherawali Lyrics

नवरातों में शेरावाली मेरे घर भी आ जाना लिरिक्स Navrato Me Sherawali Lyrics, Mata Rani Bhajan by  POORVA MISHRA ( KOLKATA ), Navratri Bhajan

नवरातों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना,
चरण पखारुं आरती उतारुं,
आकर भोग लगा जाना,
नवरातों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।

तेरी ज्योत से जोतावाली,
चारों तरफ उजियाला है,
मैहर करो माँ मेहरवाली,
तू ही कश्ती का किनारा हैं,
माँ बेटे का रिश्ता जग में,
मैया सबसे पुराना है,
नवरातों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।

लाल लाल चुनरी लाल चूड़ा,
तेरे मन को भाए माँ,
रोली मोळी कुमकुम मेहंदी,
तुझको खूब लुभाए माँ,
सिंह सवारी करके मैयां,
एक बार दरश दिखा जाना,
नवरातों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।

नवरुपों का दर्शन करके,
मैंने तुझको पाया है,
चाँद सितारें फूल और खुशबू,
तुझमे ब्रम्हांड समाया है,
पुरवा कहे माँ जनम जनम तक,
तेरा दर्शन पाना है,
नवरातों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।

नवरातों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना,
चरण पखारुं आरती उतारुं,
आकर भोग लगा जाना,
नवरात्रों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।

Leave a Comment