दौड़ा जाए रै समय का घोड़ा भजन लिरिक्स Douda Jaaye Re Samay Ka Ghoda Lyrics

दौड़ा जाए रै समय का घोड़ा भजन लिरिक्स Douda Jaaye Re Samay Ka Ghoda Lyrics, Rajasthani Bhajan by Prakash Mali Ji

इस सुन्दर भजन में सन्देश है की शिव (आदि योगी) के नाम का सुमिरण कर ले, यह समय का घोड़ा तो दौड़ता ही चला जा रहा है। इस घोड़े पर तेरा मेरा किसी का कोई काबू/नियंत्रण नहीं है। इसकी लगाम तो परम पिता परमेश्वर के पास ही है। पल पल में यह जिंदगानी बीतती जा रही है, इसलिए प्रभु में नाम का सुमिरण कर लो, यही भक्ति का सार है। आखिर में तो पुण्य कर्मों की ही पूंजी काम आने वाली है। जो माया तूने जोड़ी है वह तुझे बचा नहीं पाएगी।
शिव शिव शिव रटले बन्दे,
जीवन है ये थोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा,
शिव शिव शिव शिव रट ले बन्दे,
जीवन है ये थोड़ा।
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा।

ना तेरा ना मेरा बाबू,
इस घोड़े पर प्रभु का काबू,
परम पिता ही इसे चलाता,
दिखा दिखाकर कौड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा।

पल पल बीत रही जिंदगानी,
कल की चिंता कर ले प्राणी,
ना जाने कब टूट पड़े,
माथे पर काल हथोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा।

दसों दिशाओं के दरवाजे,
कहते रोज बुलाकर बाजै,
बता के दुनियाँ वाले तूने,
कितना पुण्य है जोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा।

चल भाई कर ले प्रभु की भक्ति,
भक्ति में है अद्भुत शक्ति,
इस भक्ति में है करोड़ों,
लोगो का पथ मोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा।

शिव शिव शिव रटले बन्दे,
जीवन है ये थोड़ा,
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा,
शिव शिव शिव शिव रट ले बन्दे,
जीवन है ये थोड़ा।
दौड़ा जाए रै, समय का घोड़ा।