दिल बंजारा Dil Banjaara Lyrics in Hindi – Raghav Chaitanya

कल तक ये आवारा था
फुस्की-सा गुब्बारा था
तूने आकर फूंकी है हवा
तू है तो सब भंडर है
वरना सब ब्लंडर है
जीने का आने लगा मज़ा

दिल बंजारा ये रहे तेरी खोज में
दिल बंजारा बस चाहे चाहे तू
दिल आवारा ये उड़े तेरी मोज में
बस आगे पीछे सपने सींचे ये
मारे ख़ुशी के

आसान है इजी है तू है तो मन बिजी है
अच्छी लगे है मुझे तेरी हँसी ये
तुझसे जो है जुड़ गई ये ज़िंदगी मुड़ गई
नए रास्तों पे मिली नई रोशनी ये

होंठों पर मुस्कानें हैं भूले-बिसरे गाने हैं
हर लम्हे का तेवर है नया
ऐसे ही बस रहना है साथ में तेरे बहना है
जैसे बहते बादल और हवा

मन में कुछ बरसातें थीं लंबी काली रातें थीं
तू लाया तो आई है सुबह
दो नैनों में पानी है, खुद को भी हैरानी है
जीने की जो पाई है वजह

दिल बंजारा बंजारा तेरी खोज में
दिल बंजारा बंजारा चाहे तू
दिल आवारा आवारा उड़े तेरी मोज में
बस आगे पीछे सपने सींचे-ए-ए-ए-ए-ए

Leave a Comment