जज़ाक अल्लाह खैर Jazaak Allah Khair Lyrics in Hindi – Javed Ali, Salim Sulaiman

मुश्किल के जो पल में
कोई दुआओं का दे सिला
तो दिल बोले जज़ाक अल्लाह
कैसी भी अज़ीयत में
हमको रहें ना कोई गिला
तो दिल बोले जज़ाकअल्लाह
कहो दिल से जज़ाक अल्लाह

खुशियों का कोई ज़रिया जो बने
सहराओं में जैसे दरिया वो बने
अल्लाह हमको ज़र्फ दे और दे जज़ा

जज़ाकअल्लाह ख़ैर रहे सब पे
जज़ाकअल्लाह ग़ैर बने अपने
नीयत से है जुदा, रहमत का रास्ता

जज़ाकअल्लाह ख़ैर रहे सब पे
जज़ाकअल्लाह ग़ैर बने अपने
ज़ेहमत उठा ज़रा, नेकी का वास्ता

सजदा करूँ तेरा ओ रब्बुल आलमीन
कर देगा तू करम, मुझको है यक़ीन

तेरी कुदरत या करीम
तेरी अज़मत या रहीम
मिन्नतों को ख़्वाहिशों को
कर मुकम्मल या अज़ीम

जज़ाकअल्लाह ख़ैर रहे सब पे
जज़ाकअल्लाह ग़ैर बने अपने
नीयत से है जुदा, रहमत का रास्ता

जज़ाकअल्लाह ख़ैर रहे सब पे
जज़ाकअल्लाह ग़ैर बने अपने
ज़ेहमत उठा ज़रा, नेकी का वास्ता

बहते इन अश्कों को
कोई तो रोक दे लिल्लाह
तो दिल बोले जज़ाकअल्लाह

खुशियों का कोई ज़रिया जो बने
सहराओं में जैसे दरिया वो बने
अल्लाह हमको ज़र्फ दे और दे जज़ा
जज़ाक अल्लाह

Leave a Comment