मौसम Mausam Lyrics in Hindi – Metro In Dino

तुम आँख मूँद के पी जाओ ज़िंदगी क़ैसर
कि एक घूँट में मुमकिन है बद-मज़ा ना लगे
जो डूबना है तो इतने सुकून से डूबो
कि आस-पास की लहरों को भी पता ना लगे

ज़माना लगे ज़माना लगे
ज़माना लगे ज़माना लगे

तुम्हारे शहर का मौसम बड़ा सुहाना लगे
मैं एक शाम चुरा लूं अगर बुरा ना लगे
तुम्हारे बस में अगर हो तो भूल जाओ हमें
तुम्हें भुलाने में शायद मुझे ज़माना लगे

ज़माना लगे ज़माना लगे
तुम्हें भुलाने में मुझे ज़माना लगे
ज़माना लगे ज़माना लगे
तुम्हें भुलाने में मुझे ज़माना लगे

ना जाने क्या है किसी की उदास आँखों में
ना जाने क्या है किसी की उदास आँखों में
वो मुँह छुपा के भी जाए तो बेवफ़ा ना लगे
वो मुँह छुपा के भी जाए तो बेवफ़ा ना लगे

तू इस तरह से मेरे साथ बेवफ़ाई कर
तू इस तरह से मेरे साथ बेवफ़ाई कर
कि तेरे बाद मुझे कोई बेवफ़ा ना लगे

ज़माना लगे ज़माना लगे
तुम्हें भुलाने में मुझे ज़माना लगे
ज़माना लगे ज़माना लगे
तुम्हें भुलाने में मुझे ज़माना लगे

Leave a Comment