Tu Hi Chamaunda Tu Hi Ma Jwala Lyrics Hindi तू ही चामुंडा तू ही माँ ज्वाला लिरिक्स हिंदी

Tu Hi Chamaunda Tu Hi Ma Jwala Lyrics Hindi तू ही चामुंडा तू ही माँ ज्वाला लिरिक्स हिंदी

तू ही चामुंडा तू ही माँ ज्वाला
तू ही माँ शेरावाली
कोई कहे है तुझे माँ दुर्गा
कोई कहे माता काली
तू ही चामुंडा तू ही माँ ज्वाला
तू ही माँ शेरावाली
रक्तबीज की खातिर मैया
बनी कालिका माई
मार के उसका खून पी गयी
क्रोध में जब माँ आयी
भक्तो ने तब चैन है पाया
बोलेजय हो महा काली 
तू ही चामुंडा तू ही माँ ज्वाला
तू ही माँ शेरावाली
तू ही माँ शेरावाली
महिसासुर और शुम्भ निशुम्भ ने
जब किया अत्याचार है
दुर्गा रूप बनाकर मैया
तुमने ही डाला मार है
शेर की हरदम करे सवारी
कहलाई शेरावाली
तू ही चामुंडा तू ही माँ ज्वाला
तू ही माँ शेरावाली
तू ही माँ शेरावाली
ज्वाला मंदिर में ध्यानु ने
काट कर सर है चढ़ाया
ध्यानु भगत का शीश जोड़कर
भगत का मान है बढ़ाया
मस्ताना माँ बड़ी दयालु
है माँ जोता वाली
तू ही चामुंडा तू ही माँ ज्वाला
तू ही माँ शेरावाली
कोई कहे है तुझे माँ दुर्गा
कोई कहे माता काली
तू ही चामुंडा तू ही माँ ज्वाला
तू ही माँ शेरावाली


Also read :2020/10/aarti-jay-ambe-gouri-bhajan-lyrics.html” title=”आरती जय अम्बे गौरी भजन लिरिक्स Aarti Jay Ambe Gouri Bhajan Lyrics”>आरती जय अम्बे गौरी भजन लिरिक्स Aarti Jay Ambe Gouri Bhajan Lyrics

Leave a Comment