तू जाने है कहाँ
जो है भी और नहीं भी है
फ़लक भी है, ज़मीन भी है
ये तेरे मेरे दरमियाँ
ये नई-नई दूरियाँ
मजबूरियाँ मजबूरियाँ
बुझा दे या हवा दे हम
इस इश्क़ का क्या करें ओ सनम,
ये तेरे मेरे दरमियाँ
ये सूनी-सूनी दूरियाँ
मजबूरियाँ मजबूरियाँ
डरता है दिल मेरा
पास आने से तेरे
डरता है दिल दूर जाने से
करता है दिल मेरा
रह जाऊँ संग तेरे
डरता है दिल छूट जाने से
जो हाँ भी है नहीं भी है
गुम है और हर कहीं भी है
ये तेरे मेरे दरमियाँ
ये छिपी-छिपी दूरियाँ
मजबूरियाँ मजबूरियाँ
हम्म्म…
मिल जाएँ राहें वो
तुमसे जुड़ जाएँ जो
बस तू और मैं सनम हमसाए हो
मिल जाएँ राहें वो
तुमसे जुड़ जाएँ जो
बस तू और मैं सनम हमसाए हो
जो सही है और नहीं भी है
जो कही है अनसुनी भी है
ये तेरी मेरी अर्ज़ियाँ
ये तेरी मेरी मर्ज़ियाँ
मजबूरियाँ… मजबूरियाँ…
डरता है दिल मेरा
पास आने से तेरे
डरता है दिल दूर जाने से
करता है दिल मेरा
रह जाऊँ संग तेरे
डरता है दिल छूट जाने से
तू जाने है कहाँ
मेरी हर दास्ताँ तेरे पास है
तू चाहे हो जहाँ
मेरी हर एक दुआ तेरे पास है