पता लग जाये विछोड़ा की ए
लगदा ना दिल मर जाना
लगदा ना दिल मर जाना
मेरा यार जो मुझसे बिछड़ा
ओ दिलदार जो मुझसे बिछड़ा
दर्दो में डूब-डूब जाना
दर्दो में डूब-डूब जाना
मेरा यार जो मुझसे बिछड़ा
किरदार जो मुझसे बिछड़ा
कहीं ज़ख्म लगा है गहरा
कहीं अश्क लबों पे ठहरा
नहीं मेरी नज़र से हटता
वहीं पाक गुलाबी चेहरा
उलझा है ताना-बाना
हाँ उलझा है ताना-बाना
मेरा यार जो मुझसे बिछड़ा
दिलदार जो मुझसे बिछड़ा
रब जाने दुखदे ये घट नहीं सकते
आंसू का नमक भी चाट नहीं सकते
खंजर सीने बिरहा का लगा
हो.. गुज़रे दिनों से भी घट नहीं सकते
हम हैं अकेले ये रट नहीं सकते
सबको ही खुशियां देती हैं दगा
कैसे दिल को समझाएं
ये बात समझ ना पाएं
अपनी यादों से कह दे
ना रोग ये बनती जाये
इनसे ना दिल बहलाना
हाँ इनसे ना दिल बहलाना
मेरा यार जो मुझसे बिछड़ा
हकदार जो मुझसे बिछड़ा
उसकी जुदाई मेरी जान ही ना ले-ले
उसके बिना हैं फीके दुनिया के मेले
वो पास था तो मुझको उसकी फ़िकर थी
वो दूर है तो राहें सूनी हम अकेले
चलती नब्ज रुक जानी
हाँ चलती नब्ज रुक जानी
मेरा यार जो मुझसे बिछड़ा
दिलदार जो मुझसे बिछड़ा
किसे दा यार परदेश ना जावे..