भारतीय सेना Bhaartiya Sena Lyrics in Hindi – Kailash Kher

दंभ का स्तंभ खंभ
धम धम त्रिशूल गाड़ के
प्रलयंकारी गति से बिनांकेल गगन फाड़ के
ज्वाल से
बवाल से
चल पड़े दहाड़ के

भारतीय सेना
भारतीय सेना

देश का सुरक्षा कवच देश का संबल
तीनों भारतीय सेनाएँ
ध्वज तिरंगा विश्व पटल और गगन पर
तीनों भारतीय सेनाएँ

भारत माँ की आन पर
खेले अपनी जान पर
शौर्य पराक्रम का है पर्याय

भारतीय सेना
भारतीय सेना

काल है भौकाल है
भस्म लेप भाल है
धरा भी लाल लाल है
ये शौर्य की मशाल है

भारतीय सेना
भारतीय सेना

रक्त में जो आग है
ये ताण्डवों की जाग है
सब काल गुणा भाग है
विराग अनुराग है

भारतीय सेना
भारतीय सेना

हो चुनौती कोई भी
कैसी भी मुश्किल
हर जगह है ये डटे हुए

देश के लिए जिए
देश पर मिटे
समर्पण का प्रतिमान ये

ना थके ना रुके
झुका दे पर न झुके
भारत का स्वाभिमान ये

भारत के वीर
भारत के वीर

हुंकार है चीत्कार है
मुख बही ललकार है
चमक भी धारदार
शत्रु मृत्यु की पुकार है

भारत के वीर
भारत के वीर

रोंगटे खड़े खड़े
शिला शिला चढ़े चढ़े
जब जब जिधर निकल पड़े
घटना स्वयं ही घट पड़े
भारतीय सेना

Leave a Comment