तेरी पहली नज़र Teri Pehli Nazar Lyrics in Hindi – Love In Vietnam

तू ख़्वाब है
या फिर कोई उतरा फलक से चाँद है
एहसास है
हां फिर मेरी खामोशियों का जवाब है
देखा तुझे
दिल हो गया मिलने को बेसबर

पागल मुझे करने लगी
तेरी पहली नज़र
मौसम लगे बदलने
लगी तेरी पहली नज़र

तेरी पहली नज़र
तेरी पहली नज़र
तेरी पहली नज़र

बेताब हूं ये सोच के
तुझे मेरे दिल से मिलूंगा
तू देखना
किस्मत मेरी हाथों से तेरे लिखूंगा

तसवीर से तक़दीर तक
तुझको हकीकत बनाऊंगा
हासिल हुई हर चीज़ मैं
तेरी हंसी पर लुटाउंगा
तु बेचैनियां होंगी ख़तम
चेहरा तेरा देख कर

हर सांस में उतरने लगी
तेरी पहली नज़र
पागल मुझे करने लगी
तेरी पहली नज़र

मेरे बदन में धड़कने लगी है
सुबह शाम से रात भर
जैसी हवा में महकने लगी है
गई है रागों में उतर

तेरी पहली नज़र
तेरी पहली नज़र
तेरी पहली नज़र
तेरी पहली नज़र

Leave a Comment