फिर अजनबी Phir Ajnabi Lyrics in Hindi – Chand Mera Dil

हे रब्बा
देखा समझ के तुझको पराया
देखा समझ के तुझको पराया
दिल है कि फिर से तुझी पर आया
तुझी पर आया

फिर अजनबी फिर अजनबी
एक बार बन कर देखें फिर अजनबी
जैसे मिले ही ना कभी
एक बार बन कर देखें फिर अजनबी
एक बार पहली दफ़ा चल फिर मिलें
पर मुख़्तलिफ़ हो ज़रा अब सिलसिले
इस मर्तबा दो दिलों के प्यार के
एक जैसे हों रास्ते और मंज़िलें
और मंज़िलें
फिर अजनबी

अब के हम कम से कम ये इरादा करें
जो निभा पाए हम उतना वादा करें
कुछ गिले ही ना हों ये तो मुमकिन नहीं
पर गिले कम करें प्यार ज़्यादा करें

नाराज़गी में कभी कर भी लिए
खुदगर्ज़ ना हो मगर वो फ़ैसले वो फ़ैसले
दिल तोड़ के सीखा यही
एक बार बन कर देखें फिर अजनबी
फिर अजनबी

Leave a Comment