ओम जय एकादशी माता लिरिक्स Om Jay Ekadashi Maata Lyrics Ekadasi Mata Aarti

ओम जय एकादशी माता लिरिक्स Om Jay Ekadashi Maata Lyrics Ekadasi Mata Aarti

ॐ जय एकादशी माता,
जय एकादशी माता,
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर,
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर,
शक्ति मुक्ति पाता,
ओम जय एकादशी।

तेरे नाम गिनाऊँ देवी,
भक्ति प्रदान करनी,
मैया, भक्ति प्रदान करनी,
गण गौरव की देनी,
माता शास्त्रों में बरनि,
ओम जय एकादशी।

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की,
उत्पन्ना विश्वतारनी जनमी,
उत्पन्ना विश्वतारनी जनमी,
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा
मुक्तिदाता बन आई,
ओम जय एकादशी।

पौष के कृष्णपक्ष की,
सफला नामक है,
सफला नामक है,
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा,
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा,
आनन्द अधिक रहे,
ओम जय एकादशी।

नाम षट्तिला माघ मास में,
कृष्णपक्ष आवे,
कृष्णपक्ष आवे,
शुक्लपक्ष में जया कहावै,
विजय सदा पावै,
ओम जय एकादशी।

विजया फागुन कृष्णपक्ष में,
शुक्ला आमलकी,
मैया शुक्ला आमलकी,
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में,
चैत्र महाबलि की,
ओम जय एकादशी।

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा,
धन देने वाली,
मैया धन देने वाली,
नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में,
वैसाख माह वाली,
ओम जय एकादशी।

शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी,
अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी,
नाम निर्जला सब सुख करनी,
नाम निर्जला सब सुख करनी,
शुक्लपक्ष रखी,
ओम जय एकादशी।

योगिनी नाम आषाढ में जानों,
कृष्ण पक्ष करणी,
देवशयनी नाम कहायो,
देवशयनी नाम कहायो,
शुक्लपक्ष घरणी,
ओम जय एकादशी।

कामिका श्रावण मास में आवै,
कृष्णपक्ष कहिये,
मैया, कृष्णपक्ष कहिये,
श्रावण शुक्ला होय पवित्रा,
आनन्द से रहिये,
ओम जय एकादशी।

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की,
परिवर्तिनी शुक्ला,
इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में,
व्रत से भवसागर निकला,
ओम जय एकादशी।

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में,
आप हरनहारी,
मैया आप हरनहारी,
रमा मास कार्तिक में आवै,
रमा मास कार्तिक में आवे,
सुखदायक भारी,
ओम जय एकादशी।

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की,
दुखनाशक मैया,
मैया दुखनाशक मैया,
पावन मास में करूँ विनती,
पावन मास में करूँ विनती,
पार करो नैया,
ओम जय एकादशी।

परमा कृष्णपक्ष में होती,
जन मंगल करनी,
मैया जन मंगल करनी,
शुक्ल मास में होय पद्मिनी,
शुक्ल मास में होय पद्मिनी,
दुख दारिद्र हरनी,
ओम जय एकादशी।

जो कोई आरती एकादशी की,
भक्ति सहित गावै,
मैया भक्ति सहित गावे,
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा,
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा,
निश्चय वह पावे,
ओम जय एकादशी।